मो. मुजम्मिल, गुढ़ी अम्बाड़ा (मप्र), NIT:

समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कौशर अली फाउंडेशन के केसीसी कार्यालय कर्मवीर कॉलोनी गुढी़ मेे आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से स्थानीय ग्रामीणों सहित देश विदश में जाकर आयुर्वेद से मरीजों को फायदा पहुंचाने वाले आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रकाश टाटा पहुंचे। इस दौरान कौशर अली फाउंडेशन के जावेद अली एवं इलियास सिद्दीकी सहित समस्त कार्यालय स्टाफ के द्वारा डाक्टर टाटा का पुष्पहार पहनाकर एवं शाल श्रीफल देकर स्वागत किया गया। इस दौरान डॉक्टर टाटा के द्वारा कौसर अली फाउंडेशन के द्वारा जगह-जगह कैंप लगाकर गरीबों व मजदूरों के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्य की प्रशंसा भी की गई। इस अवसर पर कौशर अली फाउंडेशन के जावेद अली, इलियास सिद्दीकी, मोहम्मद असलम सहित स्थानीय पत्रकार सरवन लाल भारती, गयास अहमद सिद्दीकी, कय्यूम बेग , पारस खंगार ,तौसीफ सिद्दीकी, सहित कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
