एयरपोर्ट विस्तार एएआइ मुख्यालय ने ग्वालियर से मांगी रिपोर्ट, जल्द होगा सर्वे और काम | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एयरपोर्ट विस्तार एएआइ मुख्यालय ने ग्वालियर से मांगी रिपोर्ट, जल्द होगा सर्वे और काम | New India Times

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) के मुख्यालय ने ग्वालियर एयरपोर्ट से मौजूदा स्थिति और संचालन की रिपोर्ट मांगी है। इसमें वर्तमान सभी व्यवस्थाओं और अधोसरंचना की जानकारी भेजी जाएगी। ग्वालियर एयरपोर्ट विस्तार के प्लान को लेकर ऐसा पहली बार होगा जब एएआइ ने ग्वालियर से जानकारी मांगी है। ग्वालियर एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार एएआइ को यह रिपोर्ट विस्तृत भेजी जा रही है। रिपोर्ट पहुंचने के बाद सर्वे के लिए दिल्ली से टीम आएगी और एयरपोर्ट के नए प्लान पर बैठक भी होगी।
ज्ञात रहे कि ग्वालियर में हवाई यात्रियों के बढ़ते लोड को देखते हुए नए एयरपोर्ट की जरूरत समझी गई, लेकिन नया एयरपोर्ट बनना संभव नहीं है। अब एयरपोर्ट का विस्तार करने का प्लान बनाया गया। इसके लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय की ओर से 50 करोड़ का बजट भी जारी किया गया है, जो एएआइ मुख्यालय को मिल चुका है। एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर बीते दिनों संभाग के आयुक्त आशीष सक्सेना सहित सभी अधिकारियों की एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ बैठक हुई थी। बैठक में एयरपोर्ट तक जाने वाले मार्ग को फोरलेन करने के लिए निरीक्षण भी किया गया।

माननीय खुद रखे हैं नजर

एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर माननीय भी खुद नजर रखे हुए हैं। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट विस्तार को लेकर केंद्र सरकार को कई बार पत्र तो केंद्रीय उडडयन मंत्री से खुद मुलाकात भी कर चुके हैं। इसके अलावा ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी ग्वालियर एयरपोर्ट को लेकर निगरानी कर रहे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए 50 करोड़ का बजट तत्काल मिल जाना भी माननीयों का ही प्रयास है।

पुणे की तैयारी, मुंबई सेवा में अभी देर

ग्वालियर से पुणे के लिए भी हवाई सेवा 29 मार्च से शुरू की जा रही है। इसके अलावा मुंबई के लिए भी चलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी देरी दिख रही है। ग्वालियर से मौजूदा स्थिति में छह शहरों के लिए हवाई सेवा है, जिसमें अब पुणे भी जुड़ने वाला है। समर शेडयूल में ग्वालियर से पुणे और मुंबई दोनों को प्रस्तावित किया गया था।

एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर तैयारी जारी है। एएआइ के मुख्यालय ने ग्वालियर एयरपोर्ट प्रबंधन से मौजूदा स्थिति व संचालन की रिपोर्ट मांगी है। हम यह रिपोर्ट तैयार कर भेज रहे हैं। इसी रिपोर्ट के बाद एएआइ की टीम सर्वे के लिए आएगी। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सर्वे होते ही जो प्लान तैयार किया जाएगा, उस पर अमल शुरू किया जाएगा: नितिन कुमार, डायरेक्टर, एयरपोर्ट

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article