विश्व जल दिवस के मौके पर उद्देश्य एवं ग्लैड भारत फाउंडेशन द्वारा चलाया गया जल संरक्षण अभियान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

विश्व जल दिवस के मौके पर उद्देश्य एवं ग्लैड भारत फाउंडेशन द्वारा चलाया गया जल संरक्षण अभियान | New India Times

विश्व जल दिवस के अवसर पर उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति तथा ग्लैड भारत फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से जल की हर एक बूंद को बचाने के लिए अभियान चलाया। इस अभियान में संस्था के सदस्यों ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 नंबर पर स्थित तालाब की साफ सफाई की तथा लोगों से खासकर स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जल की हर एक बूंद को बचाने का प्रयास अपने घरों और स्कूलों से शुरू करें। सबसे पहले पानी की हर एक बूंद को बचाने के लिए सर्वप्रथम चुल्लू से पानी पीना बंद कर गिलास या बोतल के प्रयोग से पानी पियें। इससे हाथों से फैलने वाली बीमारियों खासकर कोरोनावायरस से बचाव के साथ-साथ हम पानी की हर एक बूंद को भी बचा पाएंगे।
कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश संरक्षक रवि परमार, प्रदेश संरक्षक समर्थ समाधियां, जिला समन्वयक भव्य सक्सेना, कोषाध्यक्ष लक्की चौबे, जिला मीडिया समन्वयक केदार जाट, शैलेश पवार, अनुराग दुबे, देवेंद्र सोनारे, राज राय, विवेक मिश्रा तथा अन्य साथी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article