अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT;
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के गांगुली स्कूल के बगल में एन .एच .80 के किनारे एक पुराने टायर की दुकान में कल देर शाम बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। कुछ देर के लिए माहौल अरफा- तरफी का हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । इस घटना में किसी भी जान-माल के नुकसान होने की ख़बर नहीं बताई जा रही है। कहलगांव थाना प्रभारी राजेश कुमार से इस संबंध में आज दोपहर में पूछे जाने पर कहा कि, दुकानदार द्वारा घटना की लिखित अब – तक नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार जैतून नाम के व्यक्ति के पुराने टायर की दुकान पर बिजली कल देर शाम गिरी थी। यह पुराना टायर रखता था एवं इसे रिप्लेस कर बाजार में बेचता था । इसी की दुकान में कल देर शाम बिजली गिरने से भीषण आग लग गई थी । माहौल कुछ देर अरफा-तरफी का हो गया था। घटना के बाबत कहलगांव अनुमंडल प्रशासन द्वारा एक फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाई गई । आग पर काबू होता नहीं देख कहलगांव एनटीपीसी की फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी बुलाई गई एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया एवं बड़ी घटना होने से बच गई।
