जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सत्यदेव यादव का दौरा तेज, कर रहे है अच्छे समर्थन मिलने का दावा | New India Times

आबिद कुरैशी, आगरा (यूपी), NIT:

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सत्यदेव यादव का दौरा तेज, कर रहे है अच्छे समर्थन मिलने का दावा | New India Times

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे लोगों का अपने अपने क्षेत्रों में दौरा तेज हो गया है. इसी क्रम में शनिवार को जिला पंचायत वार्ड नम्बर 17 के सदस्य प्रत्याशी सत्यदेव यादव क्षेत्र के कई गांव में वोटरों से मिलकर अपने एजेंडे को बताया और वादा किया कि अगर आप लोगों का आशिर्वाद मिला तो जीतने के बाद क्षेत्र को एक नया रूप दूंगा, क्षेत्र में सभी जन समस्याओं के निराकरण का पूरा प्रयास करूंगा.

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सत्यदेव यादव का दौरा तेज, कर रहे है अच्छे समर्थन मिलने का दावा | New India Times

पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आते देख पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों ने अपना दौरा तेज कर दिया है और क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। आगरा के वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सत्यदेव यादव अपने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि प्रत्याशी सत्यदेव यादव शिक्षा जगत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं और इसी एजेंडे को लेकर वह चुनाव मैदान में है। उन्होंने बताया क्षेत्र का विकास और शिक्षा उनका मुख्य एजेंडा है जिसको लेकर वह जनता से जन समर्थन मांग रहे हैं।

सत्यदेव यादव ने आगे बताया कि मैंने पिछले पांच सालों में निस्वार्थ रूप में क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्या को खत्म कराया और जितने के बाद भी क्षेत्र में रहकर अन्य बाकी रही समस्या से निजात दिलाने की पूरी कोशिश करूंगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version