भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव की कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव की कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न | New India Times

आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा नगर मंडल की कामकाजी बैठक स्थानीय वनवासी कल्याण आश्रम में जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू की विशेष उपस्तिथि में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता के छाया चित्र का पूजन और दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कार्यकर्ताओं से चुनावो को दृष्टिगत रखते हुए राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए कहा साथ ही वरिष्ठजनों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने और वैक्सीनेशन में वरिष्ठजनों का सहयोग करने की बात भी कही। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन सहित नगर मंडल के जिम्मेदार कार्यकर्ता, मातृशक्ति और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावों में बेहतर परिणाम के लिए कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद करते हुए उनके सुझाव भी मांगे। इस अवसर पर उपस्तिथ नेताओ और कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष के सामने अपनी बात रख सुझाव भी साझा किये।

बैठक में पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, महिला मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश्वरी भन्नारे, महामंत्री रंजीता डेहरिया, नीलू कवरेती, लीना चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, शिवराम पवार वरिष्ठ नेता ओमी हुड़िया, सी.पी. शर्मा, अधिवक्ता तरुण जैन, अरविंद परिहार, रमेश सालोडे, मूरत पटेल, पार्षद शरद कुरोलिया, रूपेश विश्वकर्मा, सोनिया धुर्वे, संतोष यदुवंशी, दुर्गा यदुवंशी, चूरन यदुवंशी व मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे. आभार प्रदर्शन महामंत्री मेष लाल चंचल ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version