मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई छात्र एवं छात्रा का शिविर गुरुवार 17 मार्च से ग्राम पंचायत चिकल मऊ में लगाया गया है शिविर के दूसरे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा ग्राम पंचायत में जन जागरूकता रैली निकाली गई इस दौरान वर्तमान में समूचे विश्व में फैली कोरोना बीमारी के प्रति ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दिया गया जहां पर विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोने के साथ ही वायरस से बचने के विभिन्न तरीके बताए गए साथ ही नारे दिए गए कि को रोना है महामारी इससे बचना है जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग का करे पालन इससे स्वस्थ रहेंगे हम बार-बार धोए हाथ यही है कोरोना वायरस से सुरक्षा का उपाय आदि नारे भी ग्राम में दिए गए इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई प्रभारी डॉ रश्मि नागवंशी छात्र इकाई प्रभारी डॉ एसके शेण्डे सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवक एवं सेविकाओं उपस्थित थे
