बस स्टैंड से चोरी करने वाली दो महिलाओं का पर्दाफाश | New India Times

जुनैद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

बस स्टैंड से चोरी करने वाली दो महिलाओं का पर्दाफाश | New India Times

चालीसगांव रोड पुलिस ने शहर के केंद्रीय बस अड्डे पर यात्रियों से गहने और नकदी चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से
75 हजार रुपये के गहने जब्त किए हैं। इन में एक महिला शातिर अपराधी है जो पुलिस के रिकॉर्ड पर है। उसने बस स्टैंड पर तीन से चार चोरी की वारदात करने की बात कबूल की है।

चालीसगाँव रोड पुलिस स्टेशन के एपीआई संदीप पाटिल को गुप्त सूचना मिली कि 2 महिलाएँ चालीसगाँव चौराहे पर आभूषण बेचने आई हैं। इस जानकारी के आधार पर, एपीआई पाटिल ने पीएसआई योगेश राउत, योगेश ढिकले, दो महिला पुलिस कर्मियों और एक पुलिस टीम को चालीसगांव चौफुली में निजी पोशाक में भेजा। टीम ने दोनों संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी। महिला पुलिस ने संदिग्ध महिला चोरों का पीछा किया, मालाबाई जितेंद्र जेठ, और 23 साल की माया दीपक कासबे, निवासी इंदिरा नगर, चालीसगाँव, को धर दबोचा उनकी तलाशी ली गई जब उनसे आभूषण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अस्पष्ट जवाब दिया। इसलिए वे दोनों को पुलिस स्टेशन ले आए। मालाबाई जेठपुलिस में रिकॉर्ड अपराधी है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बस स्टैंड पर 3 से 4 चोरी करने की बात कबूल की। उनके पास से 74,000 रुपये मूल्य के 35 ग्राम वजन के सोने के आभूषण जब्त किए गए।

इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, अप्पर पुलिस अधिक्षक प्रशांत बच्छाव, डीवाई एसपी प्रदीप पाडवी के निर्देशन में एपीआई संदीप पाटील, पीएसआई योगेश राऊत, योगेश ढिकले, कॉन्स्टेबल अजीज शेख, हेमंत पवार, प्रेमराज पाटील, सुशिला शेंडे, चेतन झोळेकर, स्वप्नील सोनवणे, मुन्नी तडवी, जयश्री मोरे ने कार्यवाही को अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article