आयकर विभाग और स्थानीय क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में शीव सेना लीडर की कार से1 करोड़ 11 लाख 15 हज़ार 500 रुपये के नए पुराने नोट बरामद | New India Times

साबिर खान, मुंबई, NIT; ​आयकर विभाग और स्थानीय क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में शीव सेना लीडर की कार से1 करोड़ 11 लाख 15 हज़ार 500 रुपये के नए पुराने नोट बरामद | New India Timesपूरे देश में जहां आम लोग कुछ रुपयों के लिए लंबी लंबी कतारों में लगे हैं वहीं कई राजनेता व  व्यापारी लाखों करोड़ों रुपये के नए और पुराने नोटों के साथ पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला मुंबई से लगे वसई-विरार शहर में सामने आया है। यहां एक प्रभावशाली शिवसेना नेता व नगर सेवक की कार से 1 करोड़ 11 लाख 15 हज़ार 500 रुपये बरामद हुए हैं,  जिसमें 47 लाख रुपये 2000 के नए नोट शामिल हैं।​

आयकर विभाग और स्थानीय क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में शीव सेना लीडर की कार से1 करोड़ 11 लाख 15 हज़ार 500 रुपये के नए पुराने नोट बरामद | New India Timesस्थानीय अपराध शाखा (LCB) वसई से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया सूत्रों से सूचना मिलने पर आयकर विभाग थाना और स्थानीय अपराध शाखा वसई ने संयुक्त रूप कार्रवाई करते हुए नालासोपारा के ओसवाल नगरी और प्रगति नगर के बीच पोलो कार नंबर MH 48, S 4456 की तलाशी ली तो कार के डिकी में 1000-500 और 2000 के 1 करोड़ 11 लाख 15 हज़ार 500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कार में मौजूद शिवसेना नेता व पार्षद धनंजय गावडे (43) और होटल मालिक सुदर्शन आनंद शीरियगर (32) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने पैसे के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब्त राशि की गिनती करने पर 1000 रुपये के 2892000/- रुपये, 500 के 3523500/- रुपये के पुराने नोट और 4700000/- रुपये के नए नोट बरामद हुए हैं।​आयकर विभाग और स्थानीय क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में शीव सेना लीडर की कार से1 करोड़ 11 लाख 15 हज़ार 500 रुपये के नए पुराने नोट बरामद | New India Timesइस करवाई में थाना आयकर विभाग के सहायक निदेशक अशोक कुमार आनबस्ता और उनकी टीम ने भाग लिया। गिरफ्तार आरोपियों से आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। शिव सेना लीडर की गिरफ्तारी और बडे पैमाने पर काला धन बरामद होने से पूरे वसई-विरार शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

By nit

Exit mobile version