मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्वच्छ अभियान भारत के तहत पूरे मध्यप्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अधिकतर देखने में आ रहा है कि कुछ जगहों पर खुलेआम अभियान की धज्जियां उड़ रही है. जुन्नारदेव से सटी ग्राम पंचायत दातलावादी पुराना पावर हाउस के सामने कचरे का अंबार लगा है, क्या प्रशासन कार्यवाही करेगा या खुलेआम स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ती रहेगी? वैसे तो अवैध गतिविधियों के विरोध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जोरों से अभियान चला रहे हैं लेकिन अधिकांश देखने में आ रहा है कि स्वच्छ भारत अभियान की भी जोरों से धज्जियां उड़ रही हैं.
