बिजली विभाग ने बिल बकायादारों पर की कुर्की की कार्रवाई | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

बिजली विभाग ने बिल बकायादारों पर की कुर्की की कार्रवाई | New India Times

देवरी विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार बिल वसूली अभियान को नई दिशा दी जा रहीं है और बिजली बिल बकायेदारों पर प्रशासन ने नकेल कसना शुरू कर दिया है जिसके अंतर्गत रविवार को विभाग द्वारा सहायक अभियंता सुबुद्धि चढ़ार के निर्देशन में कुर्की की कार्रवाई की गई जिसमें बेनी प्रसाद निवासी सिंगपुर गंजन की बकाया राशि  44230 की जिनके यहां से मोटरसाइकिल जप्त की गई। मुकेश निवासी सिंगपुर की बकाया राशि 30590 थी जहां मोटरसाइकिल जप्त की गई। दयाराम निवासी बिचुआ जिन की बकाया राशि 37381 थी उनके यहां से मोटरसाइकिल, मनकुवर राजपूत बिछुआ बकाया राशि 40387 जिन्होंने मौके पर 5000 रूपए जमा किए। देवीसिंह निवासी सिंगपुर  43009 बकाया राशि थी जिन्होंने मौके पर 15000 रुपए जमा किए। लक्खू सिंगपुर गंजन निवासी 36105 की बकाया राशि पर 4000 रुपए जमा किए। तुलसीराम लोधी निवासी कोपरा बकाया राशि 15826 रुपए की मौके से मोटरसाइकिल जप्त की गई। कार्रवाई के दौरान प्रमोद दुबे, अनित कुशवाहा, नीलेश साहू, मंदीप डिमहा,  राघवेंद्र परिहार, देवेंद्र मिश्रा, राजू हरिशंकर, सौरव रावत, आशीष नामदेव, मुकुल साहू आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version