भाजपा कार्यालय परिसर में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, सदगुरू सेवा ट्रस्ट की टीम ने की 570 व्यक्तियों की निःशुल्क जांच | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भाजपा कार्यालय परिसर में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, सदगुरू सेवा ट्रस्ट की टीम ने की 570 व्यक्तियों की निःशुल्क जांच | New India Times

विगत रविवार को स्थानीय लक्ष्मी वार्ड स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चित्रकूट से आई सदगुरू सेवा संस्था ट्रस्ट की टीम द्वारा लगभग 500 व्यक्ति की निःशुल्क जांच की गई। जांच के उपरांत 150 व्यक्तियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गये और 52 व्यक्तियों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए बस से रवाना किया गया।

भाजपा कार्यालय परिसर में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, सदगुरू सेवा ट्रस्ट की टीम ने की 570 व्यक्तियों की निःशुल्क जांच | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अलकेश जैन एवं संस्था के चिकित्सक डॉ.कन्हैया लाल द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता एवं सदगुरू देव के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जांच शिविर में देवरी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से आये सैकड़ों व्यक्ति कार्यक्रम स्थल
पहुँचे। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले जांच कार्यक्रम में लगभग 570 से अधिक व्यक्तियों की जांच की गई। जिसमें 150 व्यक्तियों को चश्मा प्रदान किए गये।

भाजपा कार्यालय परिसर में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, सदगुरू सेवा ट्रस्ट की टीम ने की 570 व्यक्तियों की निःशुल्क जांच | New India Times

जांच के बाद मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए 110 व्यक्तियों में से 52 व्यक्तियों को बस द्वारा चित्रकूट स्थित नेत्र चिकित्सालय रवाना किया गया। पूर्व विधायक डॉ.भानु राणा ने बस को हरी झण्डी दिखाकर चित्रकूट रवाना
किया जहाँ उनका निःशुल्क आपरेशन किया जायेगा। शेष व्यक्तियों को आपरेशन हेतु शीघ्र ही चित्रकूट पहुँचाया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक भानुराणा ने जांच शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कार्यक्रम में भाजपा नेता उमेश हर्दया, सदगुरू देव ट्रस्ट के
व्यवस्थापक शुभम विश्वकर्मा, रज्जन यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन, सुनील प्रजापति, युधिष्ठर लोधी, नीरज नामदेव, राहुल नामदेव, अनूप जैन, हेमंत चौरसिया, मंजू पटेल, राजेश खत्री, रूपचंद अहिरवार, मनोहर गुप्ता, हल्ले प्रजापति, मनोज नामदेव, शिवा नामदेव, राजा गुप्ता, बाबा चौरसिया, गोविद अहिरवार, अमित सोनी, नरेश नगरिया सहित अन्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version