मो. मुजम्मिल, अयोध्या/लखनऊ (यूपी), NIT:

मस्जिदें अल्लाह की इबादत का घर हैं जिसमें खल्के खिदमत (मानव सेवा) के प्रोग्राम को शामिल कर दुनिया में एक नई मिसाल कायम करने का प्रोजेक्ट सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा बनाया गया इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन की जानिब से किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर एवं पौधारोपण कर किया गया. उक्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष जफर फारुकी ने देते हुए बताया कि मस्जिद के साथ इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन रिसर्च सेंटर, म्यूजियम, लाइब्रेरी, कम्युनिटी किचन भी बनाया जाएगा जो गंगा जमुना तहजीब के साथ पर्यावरण संरक्षण का पैगाम पूरी दुनिया में देगा. यह मस्जिद का निर्माण कार्य सुप्रीम कोर्ट के निर्देश में अयोध्या में मिली 5 एकड़ भूमि ट्रस्ट को सोहावल तहसील के गांव धन्नीपुर में मिली है जिस पर पर मस्जिद के साथ हल्के खिदमत मानव सेवा के समर्पित कार्यों को अंजाम दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि इस मस्जिद में हजारों नमाजी एक साथ नमाज अदा कर सकेंगे वहीं 200 बेड के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में गरीब जरूरतमंद मरीजों का इलाज भी हो होगा. मुस्लिम कौम की भलाई के लिए विभिन्न प्रोजेक्टओं पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,
