झाँसी मऊरानीपुर में कम्बल चादरों की फेरी लगाते हुए चिरगांव रोड क्रास करते समय आसिफ अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ गंभीर रूप से घायल | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झाँसी मऊरानीपुर में कम्बल चादरों की फेरी लगाते हुए चिरगांव रोड क्रास करते समय आसिफ अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ गंभीर रूप से घायल | New India Times

मुज़फ्फर नगर निवासी मो0 आसिफ़ झाँसी मऊरानीपुर में कम्बल चादरों की फेरी लगाते हुए चिरगाँव रोड क्रास कर रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार और मौके से फरार हो गया. जब इस घटना की जानकारी चिरगाँव पुलिस को मिली तो तत्काल चिरगाँव पुलिस बल मौके वारदात पर जाकर घायल आसिफ़ को चिरगाँव समुदायक केंद्र दिखाया जहाँ गम्भीर हालत को देखते हुए झाँसी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया.

इस घटना की पूरी जानकारी आसिफ़ के भाई साजिद ने दी एवं चिरगांव थाना पीरभरी जी ने आसिफ के भाई को पूरी घटना से अवगत करते हुए बताया की आसिफ़ का एक्ससीडेंट कार से हुआ है जो कि दुकानदारों ने बताया वहीं आसिफ़ के पास से 6500 रु एवं एक मोबाइल भी मिला जिससे उनके घर मुज़फ्फर नगर सूचित किया गया. वहीं पीडित आसिफ़ के साथियों को भी इस घटना की जानकारी दी तभी आसिफ़ के साथ में फेरी लगाने वाले वसीम झाँसी मेडिकल कालेज पहुँचकर आसिफ़ का सहयोग किया. वहीं आसिफ के भाई साजिद को इस घटना की ख़बर मिलते ही कर्नाटक से तत्काल झाँसी मेडीकल झाँसी आ गए. अब आसिफ़ की हालत ख़तरे के बाहर है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version