शिवराज के ढोंग से निराश उन्हीं के गृह विधानसभा में किसान ने की आत्महत्या, उपवास खत्म होने के 24 घंटे के अंदर मप्र में 4 किसानों ने की आत्महत्या : आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​शिवराज के ढोंग से निराश उन्हीं के गृह विधानसभा में किसान ने की आत्महत्या, उपवास खत्म होने के 24 घंटे के अंदर मप्र में 4 किसानों ने की आत्महत्या : आलोक अग्रवाल | New India Timesआम आदमी पार्टी मप्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मध्य प्रदेश में पिछले 24 घन्टों में 4 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। जिसमें में 1 किसान शिवराज सिंह की गृह विधानसभा बुधनी से है। इससे सिध्द होता है कि शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया उपवास पूर्णता ढोग था और वो किसानों को कोई भी राहत देने में नाकाम रही है। आज एक तरफ मध्य प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है वहीं दूसरी तरफ शासन उनकी आवाज़ दबाने के लिए उनकी हत्या करवा रही है। इसलिए शिवराज को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। 

कल शिवराज सिंह की बुधनी विधान सभा में 50 वर्षीय किसान दुलीचंद ने आत्महत्या कर ली थी। दुलीचंद पर 6 लाख का कर्जा था, इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की थी। मृतक किसान दुलीचंद के परिवार से मिलने आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल मृतक के गांव जाजना पहुंचे। मृतक किसान के पुत्र इंद्र कुमार कीर ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि 4 साल से फसल खराब हो रही थी और 3 साल से कर्ज नहीं चुकाया था। इसी से पिताजी परेशान थे और कल सुबह उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने भावुक हो कर यह भी कहा कि 60 किलो मूंग लगाई थी और सिर्फ 1 क्विंटल ही फसल हुई थी। इससे दवाई के पैसे भी नही निकले।

मुलाकात के बाद श्री आलोक अग्रवाल ने भोपाल में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज ने उपवास का एक बड़ा ढोंग किया था। इसी ढोंग से निराश हो कर किसान लगातार आत्महत्या कर रहा है। पिछले 24 घंटे में 4 किसान आत्महत्या कर चुका हैं। खुद शिवराज की गृह विधानसभा में कल एक किसान दुलीचंद ने आत्महत्या कर ली है। इसके अतिरिक्त सिवनी मालवा के किसान माखनलाल, विदिशा के किसान हरिसिंह जाटव व विजय सिंह इछावर,सिहोर ने भी आत्महत्या कर ली है।

आज किसान की स्थिति यह है कि 9 एकड़ का किसान दुलीचंद 3 साल से फसल के दाम न मिलने से परेशान था और भारी कर्ज़ में था। छोटे किसानों के तो और बुरे हाल हैं। जिस समय शिवराज को किसानों का कर्ज़ माफ करना चाहिए, उस समय वह ढोंग में व्यस्त हैं। 

आम आदमी पार्टी मांग करती है कि ……

1. सभी आत्महत्या किए गए किसानों के परिवार को 25-25 लाख रुपये दिए जाएं। 

2. किसानों के पूर्ण कर्ज़ माफ हो। 

3. स्वममिनाथन रिपोर्ट की सिफारिश लागू कर किसान को फसल की कुल लागत का डेढ़ गुना दाम सुनिश्चित किया जाए। 

By nit

Exit mobile version