स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ाता गोला नगर पालिका | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ाता गोला नगर पालिका | New India Times

जहां एक तरफ केंद्र से लेकर राज्य सरकार स्वच्छ मिशन अभियान को सफल बनाने में लगी है, तो वही गोला नगर पालिका प्रशासन स्वच्छ मिशन अभियान की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. गोला नगर में 21 नंबर वार्ड के तोता राम साइकिल वालों के पीछे नालियां चोक हैं, जिसके चलते गलियों में नालियों का गंदा पानी भरा रहता है, जिससे वार्ड वासियों को निकलने में दिक्कत तो होती ही है साथ ही संक्रमित बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है.

स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ाता गोला नगर पालिका | New India Times

वहीं वार्ड वासियों ने बताया कि अभी बरसात नहीं है बरसात के समय तो हम घर में ही कैद होकर रह जाते हैं और समस्या इससे भी ज्यादा गंभीर हो जाती जब नालियों का पानी हमारे घरों के अंदर भी भर जाता है. इस संबंध में कई बार गोला नगर पालिका को लिखित में शिकायती पत्र भी दिया गया लेकिन गोला नगर पालिका प्रशासन सुद लेने के बजाए आश्वासन देकर टाल देती है और आम जनमानस की समस्या जस की तस बनी हुई है।

By nit

Exit mobile version