पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

महाशिवरात्रि, रंगों का त्यौहार होली, शबे बरात, गुड़ी पड़वा, चैती चाँद, बैशाखी, नव दुर्गा महोत्सव, रामनवमी, महावीर जयंती, रमजान एवं गुड फ्राइडे त्यौहार शांति, सदभाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील जिला शांति समिति ने की है साथ ही सभी धर्मों के धर्मावलंबियों से आग्रह किया गया है कि इन त्यौहारों के दौरान सभी लोग कोविड गाइडलाइन का अवश्य पालन करें। पूजा घरों पर आने वाले सभी श्रृद्धालु अनिवार्यत: मास्क पहनें और पूजा घरों में भी सेनेटाइजर व मास्क की पर्याप्त व्यवस्था रहे। शांति समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में खासतौर पर 11 मार्च से 27 अप्रैल तक की अवधि में पड़ने वाले तीज-त्यौहारों के आयोजन पर चर्चा हुई।
