पति के परिजनों द्वारा अलग रहने की सहमति पर मानी पत्नी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पति के परिजनों द्वारा अलग रहने की सहमति पर मानी पत्नी | New India Times

पत्नी के घर छोड़कर जाने से दुखी पति द्वारा अपने ससुर से परेशान पत्नी को समझाइश देने के लिए परामर्श केंद्र की शरण में आया जहां ससुर से अलग रहने की सहमति मिलने पर अपने पति के साथ रहने के लिए सहमत हो पति के साथ रहने चली गई.

साप्ताहिक बैठक में उक्त प्रकरण सहित एक अन्य प्रकरण में पक्षकारों के बीच समझौता संपन्न हुआ जबकि चार प्रकरणों में समझौते की संभावना पाते हुए पक्षकारों को समझौते के लिए समझाइश देकर सोच विचार का समय प्रदान किया गया.
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसके सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा व आहुति शर्मा सहित प्रीति श्रीवास्तव द्वारा पक्षकारों को परामर्श प्रदान कर समझौते के प्रकरणों का निपटारा किया गया.

By nit

Exit mobile version