क्रिकेट मरू प्रदेश एसोसिएशन का हुआ गठन, युवाओं में जबरदस्त उत्साह | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर  राजस्थान), NIT; ​क्रिकेट मरू प्रदेश एसोसिएशन का हुआ गठन, युवाओं में जबरदस्त उत्साह | New India Timesमरू प्रदेश के 13 जिलों के क्रिकेट प्रतिभाओं को उचित मंच देने और खेल प्रतिभाओं का विकास करने के उद्देश्य से क्रिकेट मरू प्रदेश एसोसिएशन का गठन किया गया है।

मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा सुप्रीमो जयवीर गोदारा ने बताया की मरू प्रदेश के इलाके में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, पर उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता है जिस कारण प्रतिभाओं का हनन होता है इसलिए मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा ने निर्णय लिया है कि खेल प्रतिभाओं को उचित माहौल उचित मंच मिले और इसी सोच के साथ मरू प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन का गठन किया गया हैं।​क्रिकेट मरू प्रदेश एसोसिएशन का हुआ गठन, युवाओं में जबरदस्त उत्साह | New India Timesराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी भरत पलरिया (संयोजक) मरू प्रदेश क्रिकेट एशोसियेशन ने बताया की मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा सुप्रिमो जयवीर गोदारा के संरक्षण में यह एसोसिएशन खेल प्रतिभाओं के समुचित विकास के लिए अग्रणी होकर कार्य करेगी। इस का मकसद लीग मैच करवाना, एकेडमी का निर्माण करना, योग्य युवाओं को तराश कर देश विदेश तक खेल में उनको खिलाना और दूरदराज ग्रमीण इलाकों के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहीत करना है।

वहीं पुरे मरू प्रदेश के युवाओं में मरू प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गठन की जानकारी मिलते ही ख़ुशी की लहर दौड़ गई है और फोन सोशल मीडिया के माध्यम से सभी युवा जयवीर गोदारा का आभार प्रकट कर रहे हैं और एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी इजहार ककर रहे हैं ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version