धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने हार्डकोर अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का को छुडाने आये बदमाशों से आरएसी जवान कमर सिंह के साथ मिलकर मुकाबला करने वाली 'ब्रेव गर्ल' वसुंधरा चौहान की बहादुरी को किया सलाम, नियुक्ति के लिए भेजा प्रस्ताव | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने हार्डकोर अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का को छुडाने आये बदमाशों से आरएसी जवान कमर सिंह के साथ मिलकर मुकाबला करने वाली 'ब्रेव गर्ल' वसुंधरा चौहान की बहादुरी को किया सलाम, नियुक्ति के लिए भेजा प्रस्ताव | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने हार्डकोर अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का को छुडाने आये बदमाशों से आरएसी जवान कमर सिंह के साथ मिलकर मुकाबला करने वाली ‘ब्रेव गर्ल’ वसुंधरा चौहान की बहादुरी को सलाम किया और अदम्य साहस एवं शौर्य को देखते हुए वसुंधरा चौहान को राजस्थान पुलिस में बतौर उप निरीक्षक विशेष नियुक्ति के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाया.

हार्डकोर अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का को दिनांक 03.03.2021 को बदमाशों द्वारा भरतपुर की चालानी गार्ड की आंखों में मिर्ची डालकर छुडाने एवं चालानी गार्ड के हथियार छीनने की कोशिश को विफल किए जाने की घटना में अदम्य साहस, शौर्य एवं उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन करने वाली सुश्री बसुंधरा चौहान पुत्री पोप सिंह चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी शिवनगर कालोनी धौलपुर की बहादुरी को पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने सलाम करते हुए आज कार्यालय में सम्मान किया. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बसुंधरा चौहान की उल्लेखनीय बहादुरी को देखते हुए राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा के नियम के तहत राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर विशेष नियुक्ति प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाया है. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने कहा कि बसुंधरा चौहान का अदम्य साहस निश्चित तौर पर समाज विशेष कर युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है, बसुंधरा चौहान का उल्लेखनीय साहस महिला सशक्तिकरण की नायाब मिसाल है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version