बीच सड़क पर बने गड्ढे से दुर्घटनाग्रस्त होकर युवक हुआ घायल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बीच सड़क पर बने गड्ढे से दुर्घटनाग्रस्त होकर युवक हुआ घायल | New India Times

नगर के चिकलमऊ तिराहा से जुन्नारदेव विशाला की ओर गए मार्ग पर बीते कई दिनों से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. एक स्थान पर गड्ढा अधिक गहरा और चौड़ा हो जाने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं. बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात्रि में एक युवक मोटरसाइकिल से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसे सिर पर गहरी चोट आई, स्थानीय रहवासियों द्वारा युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव ले जाया गया जहां पर युवक का उपचार किया गया जिसके बाद युवक अब ठीक है. वही मिली जानकारी के अनुसार उक्त सड़क मार्ग पर घरों का पानी बीच सड़क पर गड्ढों में जमा हो जा रहा है जिससे पानी और फिसलन के कारण वहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं वही इस मार्ग से गुजरने वाले नगर वासियों के साथ साथ जुन्नारदेव विशाला और तामिया की ओर से आने वाले लोगों ने भी उक्त मार्ग पर पानी जमा होने के कारण दुर्घटनाएं घटित होने की बात कही है. वहीं इस मार्ग से स्थानीय शासन प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि भी अनभिज्ञ नहीं है उसके बाद भी मार्ग की मरम्मत ना कराए जाना इनकी कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान खड़ा कर रहा है साथ ही स्थानीय रहवासियों ने घरों का गंदा पानी सड़क पर आने की जानकारी भी दी है और नगर पालिका परिषद से इसे तत्काल बंद कराए जाने की मांग भी की है जिससे उक्त मार्ग से आवागमनअच्छे से हो सके.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version