भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे पर खुद पर गोली चलवाने का लगा सनसनीखेज आरोप, सांसद के बेटे आयुष का साला आदर्श गिरफ्तार | New India Times

साबिर खान/सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे पर खुद पर गोली चलवाने का लगा सनसनीखेज आरोप, सांसद के बेटे आयुष का साला आदर्श गिरफ्तार | New India Times

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हाईप्रोफाइल सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. यहाँ भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष के साले आदर्श को पुलिस ने आयुष पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद खुलासा हुआ है कि आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए खुद पर ही गोली चलवाई थी.

लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में मंगलवार की रात लगभग 2 बजे भाजपा के मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली मार दी गई जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच में जुटी राजधानी पुलिस ने वारदात के तीन घंटे में ही गोली चलाने वाले आयुष के साले आदर्श को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आदर्श ने कुबूल किया कि कुछ लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए आयुष ने खुद पर गोली चलवाई थी।

डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक सांसद कौशल किशोर व मलिहाबाद की विधायक जया देवी के घायल बेटे को डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। उसके दाहिने तरफ सीने के नीचे गोली लगी थी। मड़ियांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि वारदात स्थल के पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आदर्श की पहचान हुई। इसके बाद कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने मामले से पर्दा उठा दिया। आदर्श की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद कर ली गई है, वारदात की सूचना पर ट्रामा सेंटर पहुंचे.

भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे पर खुद पर गोली चलवाने का लगा सनसनीखेज आरोप, सांसद के बेटे आयुष का साला आदर्श गिरफ्तार | New India Times

मेरे बेटे ने जो मुझे बताया उसके मुताबिक उस पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग की। अब अगर उसने साजिश करके खुद पर गोली चलवाई है तो उसने गलत किया है, वह मेरे साथ नहीं रहता है और मेरा किसी से पारिवारिक विवाद भी नहीं है: सांसद कौशल किशोर.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version