झांसी के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल, बिजली लाइनों के मरम्मत का चल रहा है काम | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​झांसी के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल, बिजली लाइनों के मरम्मत का चल रहा है काम | New India Timesझांसी नगर के कई इलाकों में आज बिजली गुल रहेगी। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग इलेक्ट्रिक लाइनों के मरम्मत का काम कर रहा है। बुंदेलखंड में शदीद गर्मीं हो रही है जिससे लोगों को आज काफी झेलनी पड सकती है।

बारिश होने की वजह से अक्सर बिजली लाइनों में फाल्ट आ जाता है। अतः बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने अभी से मरम्मत का काम शुरू करन का फैसला लिया है। बारिश के मौसम में नीचले कर्मचारी अपनी जान को जोकम में डाल कर लाईट सही करते हैं। अतः इस परेशानी से निपटने के लिए बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने अभी से मरम्मत का काम शुरू करने का फैसला लिया हे ,ताकी आने वाले बारिश में लोगो को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आज नगर में लाईट न आने के एलान से कई लोग परेशान हैं। 

झांसी नगर के हाईडल कॉलोनी, हिगंन कटरा, जीवन शाह, मिशन कम्पाउंड, दतियागेट अंदर और बाहर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आज सुबह 8 बजे से दिन 2 बजे तक का समय दिया गया था, जिसमें बिजली नहीं दी जानी थी। काम पूरा न होने पर वक़्त बढ सकता है। इस फैसले से झांसी के निवासियों में मायूसी देखि जा रही है।  वहीं व्यापरियों को बिजली न आने की वजह से अपने व्यवसाय में नुक्सान का सामना करनाढ़पड़ रहा है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version