तहसील डुमरियागंज में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

तहसील डुमरियागंज में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का हुआ आयोजन | New India Times

शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील डुमरियागंज में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तहसील डुमरियागंज में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी दीपक मीणा, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज त्रिभुवन द्वारा किया गया तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस डुमरियागंज में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 41 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-17, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-08, विकास-10, तथा अन्य-06 मामले प्रस्तुत हुए। जिसमें राजस्व-03 प्रार्थना-पत्रों को जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। तहसील दिवस में अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, उपकृषि निदेशक लाल बहादुर यादव, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0 सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, तहसीलदार डुमरियागंज, तहसील डुमरियागंज क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version