अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय मुस्लिम संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहम्मद रियाज खान की सहमति से गौरव न्यू पहल वेल्फेयर सोसायटी एंड एजुकेशन के अध्यक्ष, News24 एवं फास्ट न्यूज़ के जिला प्रमुख श्री मिनहाज़ अहमद को अखिल भारतीय मुस्लिम संघ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर एजाज खान, आमिर खान, अब्दुल अहद, फ़िरदौस ख़ान, शोएब खान आदि ने उनको बधाई एवं शुभ कामनाएं दी हैं। सभी ने मिनहाज अहमद को मुबारक़बाद पेश करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की और संगठन के लिए निडर एवं निष्पक्ष कार्य करके संगठन को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की है।
