गणिकाओं के लिए बदनाम बिस्कोहर के पश्चिम टोले की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा कैम्प का किया गया आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

गणिकाओं के लिए बदनाम बिस्कोहर के पश्चिम टोले की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा कैम्प का किया गया आयोजन | New India Times

गणिकाओं के लिए बदनाम बिस्कोहर के पश्चिम टोले की
महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ कर उनके लिए
रोजगार की व्यवस्था करने के उद्देश से पुलिस अधीक्षक श्री राम अभिलाष त्रिपाठी, जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश पर श्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप-जिलाधिकारी इटवा व श्री उमेश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर के नेतृत्व में एक कैम्प का आयोजन किया गया.
इस कैम्प के दौरान सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आवेदन की रकम को वहन किया गया, जिसके माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आय और जाति प्रमाणपत्र बनवाया गया। इस क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्री राजेश शुक्ल, चौकी प्रभारी बिस्कोहर को निर्देशित किया गया है कि ऐसे बच्चों को चिन्हित करें जो स्कूल नही जा रहे हैं। उनके परिजनों को प्रेरित करें ताकि बच्चों को स्कूल भेजें एवं क्षेत्र के बच्चों की हर संभव मदद किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version