सुफियान सिद्दीकी, भोपाल (मप्र), NIT:

नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है मगर चुनावी हलचल तेज़ हो चली है। आम आदमी पार्टी ने कुछ दिन पहले 10 पार्षद प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा की थी। प्रत्याशियों ने ज़ोर-शोर के साथ जनसंपर्क शुरू कर दिया है और जनता से आशिर्वाद लेने निकल पड़े हैं।
रविवार को वार्ड क्रमांक 12 नारियलखेड़ा में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी समीर खान के समर्थन में जन आशिर्वाद यात्रा निकाली गयी। इसमें वार्ड के लोगों ने जगह जगह समीर खान का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने संबोधित करते हुए दिल्ली में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली पानी मुफ़्त है और यहां कांग्रेस भाजपा वाले मिलकर आम आदमी को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के नेता समाज के लिये कचरा हो गए हैं और इस कचरे की सफ़ाई झाड़ू से की जाएगी। इस बार आम आदमी पार्टी को मौका दीजिये।
वहीं समीर खान ने जनता को आरटीआई की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि पूर्व के पार्षद और अधिकारियों ने मिलकर घोटाले और भ्रष्टाचार किया है। जनता के पैसों का दुरुपयोग किया है। इस बार आम आदमी पार्टी का साथ दीजिये और इन भ्रष्टाचारियों को इस उखाड़ के फेंकिए। वहीं समीर ने जनता को आश्वासन दिया कि में जनता के काम कराने आ रहा हूँ। इस यात्रा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, संगठन सचिव नरेश दांगी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रेहान जाफ़री, मीडिया सह-प्रभारी मिनहाज आलम, अमीन राजा, वार्ड अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, ओमप्रकाश कनोजिया, एम.एस.खान, समीर टाइगर, शक़ील खान, अमित गुप्ता, रूपेश विश्वकर्मा, नितिन अहिरवार, फ़राज़ खान, अनस खान उपस्थित रहे।
