मारपीट ना करने की रजामंदी देने पर मानी पत्नी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मारपीट ना करने की रजामंदी देने पर मानी पत्नी | New India Times

साप्ताहिक परामर्श केंद्र में पति द्वारा शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट एवं दुर्व्यवहार करने पर नाराज हुई पत्नी अपने मायके चली गई तथा दुखित होकर परामर्श केंद्र की शरण में आई जहां पर पति पत्नी दोनों को बुलाकर समझाइश दी गई तथा पति को आइंदा अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार ना करने की चेतावनी भी दी गई जिस पर पति द्वारा आइंदा शराब ना पीने व पत्नी व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार ना करने का वचन दिया गया फलस्वरुप पत्नी को समझाने के बाद वह अपने पति के साथ रहने के लिए राजी हो गई.
परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसके सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित आहुति शर्मा एवं रश्मि राय ने उपरोक्त प्रकरण में समझौते के साथ ही अन्य 3 प्रकरणों में समझौते की संभावना ना पाते हुए नसीबन किया गया तथा 2 प्रकरणों में समझौते की संभावना देखते हुए पक्षकारों को समझाइश देकर वह आपस में बैठकर विचार विमर्श करने के लिए समय प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version