डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बुरहानपुर ने दो माह के लिए धारा 144 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश, यहोटल, लॉज, धर्मशाला, मुसाफिरखाना में रूकने वालों की देनी होगी जानकारी | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बुरहानपुर ने दो माह के लिए धारा 144 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश, यहोटल, लॉज, धर्मशाला, मुसाफिरखाना में रूकने वालों की देनी होगी जानकारी | New India Times

जिले में कानून व्यवस्था एवं जनसामान्य की सुरक्षा बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह ने बुरहानपुर जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत दो माह के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है, जिस के तहत होटल, लॉज, धर्मशाला, मुसाफिरखाना आदि में बाहर से आकर रूकने वाले व्यक्तियों को उसके प्रबंधकों एवं मालिकों को आवश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को ठहराये जाने की अनुमति देने के पूर्व प्रमाणित पहचान पत्र के बाद ही सही व्यक्ति की संतुष्टि होने पर ही उसे ठहरने की अनुमति दे। उसके संपूर्ण विवरण के साथ इसकी सूचना संबंधित थाने में उसी ही दिवस में दी जाये।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह ने निर्देश दिये है कि, प्रत्येक मकान मालिक एवं किसी घरेलू नौकर के स्वामी के लिये यह आवश्यक होगा कि उसके मकान में किराए से रह रहे व्यक्तियों के बारे में तथा जब भी नये किरायेदार को मकान किराये पर दे अथवा ऐसा कोई घरेलू नौकर रखे तब तत्संबंधित सूचना संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version