क्षमता से अधिक सवारी बैठा रहे हैं बस चालक, बिना माक्स के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की भी उड़ रही हैं धज्जियां | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

क्षमता से अधिक सवारी बैठा रहे हैं बस चालक, बिना माक्स के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की भी उड़ रही हैं धज्जियां | New India Times

कोरोना महामारी जहाँ एक बार फिर पैर पसार रही है वहीं बस चालक कोरोना महामारी के नियमों का धडल्ले से धज्जियां उडा रहे हैं। जुन्नारदेव से सारनी भोपाल एवं छिंदवाड़ा, नागपुर सहित विभिन्न मार्ग पर चलने वाली अधिकांश यात्री बसों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे आम यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस का संचालन कर रहे हैं। तकनीकी स्तर पर इन बसों की फिटनस का परीक्षण किया जाए तो अनेकों बसें सड़क पर चलाए जाने के योग्य भी नहीं निकलेगी। प्रदेश में अभी हालही में हुई एक बडी़ बस दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए संबधित विभाग को मोटर व्हिकल के नियमों के विरुद्ध बस का संचालन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किया जाना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version