भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने पर श्री संजय सिंग जी का किया गया स्वागत-अभिनंदन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने पर श्री संजय सिंग जी का किया गया स्वागत-अभिनंदन | New India Times

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा राम तिराहे पर नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंग का प्रथम नगर आगमन पर फूल माला पहनाकर – आतिशबाजी व गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। भारतीय मजदूर संघ के अनेकों पदो पर अपनी सक्रीय भागीदारी निभाने वाले संजय सिंग जो परासिया शिवपुरी निवासी है, भारतीय मजदूर संघ के कर्मठ, योग्य, जुझारू व श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के जिला सह अभियान प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं, मजदूर वर्ग की बुलंद आवाज को उठाने वाले भारतीय मजदूर संघ का मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे कोलांचल में हर्ष की लहर है. संजय सिंह का भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत अभिवादन कर संगठन हित में भाजपा मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन द्वारा विस्तृत चर्चा कर संगठन मजबूती की बात रखी, भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन करने वाले प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंग ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह भारतीय मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व का ही आशीर्वाद है, जो उन्होंने मुझे इस जिम्मेदारी के काबिल समझा, संजय सिंग ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा उन्हें दी गयी है, उस पर खरा उतरने के लिए वो हमेशा प्रयासरत रहेंगे । संजय सिंग ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा में ही लगा दी है और जब भी कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात होगा तो वो पहली पंक्ति में ही खड़े नजर आएंगे। इस अवसर पर बीएमएस के पदाधिकारियों व भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका मुँह मीठा कर उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version