भैरू सिंह राजपुरोहित, अजमेर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान का अजमेर जिला अपने आप में एक महत्वपूर्ण जिला है जहां के कण कण में महाराजा पृथ्वीराज चौहान की यशोगाथा गौरव का अनुभव करवाती है तो सूफ़ी सन्त ख्वाजा साहब की तपोभूमि एकता और समसरता का पाठ पढ़ाती है और या के गुलाब पूरे देश मे प्रसिद्ध है।
अजमेर की पावन भूमि ने देश को अब तक सैकड़ों अद्धभुत प्रतिभाएं प्रदान की है और इसी श्रंखला में वर्तमान में बाल प्रतिभा योगिता शर्मा अपनी प्रतिभा के बल पर अपना परचम फैला रही है और युवा बाल प्रतिभा योगिता शर्मा डांसिंग, मॉडलिंग और समाज सेवा के क्षेत्र में अजमेर सहित पुरे प्रदेश के नाम को उच्च शिखर की और ले जा रही है। मॉडल एक्टर और डांसर योगिता शर्मा ने बताया की अब तक दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, इंदौर, सिरसा, लुधियाना, मेरठ, अलीगढ़ के दर्जनों मंचो से मॉडलिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं तो एक दर्जन से ज्यादा वीडियो एलबमो में योगिता ने मुख्य रोल अदा किया है और उनके वीडियो को यूट्यूब पर हजारों नहीं लाखों लोगों का आशिर्वाद मिल रहा है। वही अब तक यूथ वर्ल्ड सोशल मंच, आस फॉउंडेशन, फुले जागृति मंच, कला संगम सहित दर्जनों संगठनों ने योगिता शर्मा को सम्मानित कर हौसला अफजाई की है और उनकी प्रतिभा को सराहा है वहीं मयूर संवाद उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है ।
