गंदगी के खिलाफ सतर्क होकर छेड़े अभियान: निगमायुक्त ग्वालियर | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गंदगी के खिलाफ सतर्क होकर छेड़े अभियान: निगमायुक्त ग्वालियर | New India Times

गंदगी हमारे समाज के लिए अभिशाप है इसलिए इस गंदगी के खिलाफ सतर्क होकर अभियान छेडें और सभी कर्मचारी अब पूरी तत्परता से अपने अपने क्षेत्र में ड्यूटी करें तथा जो भी व्यक्ति खुले में पेशाब करता हुआ या गंदगी फैलाता हुआ पाया जाए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज रोको टोको अभियान में लगे कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए गंदगी रोकने के लिए तत्पर होने के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत रुको रुको अभियान के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए आज सुबह बाल भवन बुलाकर सभी को आवश्यक जानकारियां दी तथा स्वच्छता के लिए जागरूकता एवं पूरी तत्परता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। निगमायुक्त ने बताया कि स्वछता हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है स्वच्छता से जहां वातावरण स्वच्छ होता है ।वहीं बीमारियां भी दूर रहती हैं, इसीलिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए।
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, श्री राजेश श्रीवास्तव नोडल अधिकारी एसबीएम श्री केशव सिंह चौहान सहित सभी वार्ड मॉनिटर एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वार्ड मॉनिटर एवं क्षेत्र अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों को देखते हुए सभी वार्ड मॉनिटर एवं क्षेत्राधिकारी यों को निर्देशित किया क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें कहीं भी कचरा फैला हुआ ना पाया जाए। इसके साथ ही जहां भी डस्टबिन आदि टूटे हुए हैं । उनको बदल वाया जाए तथा सार्वजनिक शौचालय, मूत्रालय में सभी आवश्यक सुविधाएं हूं साफ सफाई पर्याप्त हो। इसका सभी ध्यान रखें। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री वर्मा ने विभिन्न आवश्यक जानकारियां सभी अधिकारियों को दी तथा आम जनों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी देने के निर्देश दिए ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version