पवन परुथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के पत्रकारों की सबसे प्रमुख संस्था एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का मध्यप्रदेश में प्रमुख पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता विनय अग्रवाल को सह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विनय अग्रवाल की यह नियुक्ति एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने उनकी पत्रकारिता क्षेत्र में और पत्रकारों के हित के लिये सक्रिय रहते हुये उल्लेखनीय कार्यो को देखते हुये की है।
विनय अग्रवाल अमर उजाला, सत्ता सुधार जैसे प्रमुख समाचार पत्रों के साथ सक्रिय रूप से जुडे हैं। उनके लेख व समाचार देश के विभिन्न समाचार वेब साइट, न्यूज पोर्टल में नियमित तौर पर प्रकाशित होते हैं। वह नव भारत ग्वालियर के भी संपादक रह चुके हैं। वर्तमान में सत्ता सुधार के संपादक भी हैं।
