आसिम खान/रफीक आलम, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आज इतवारी से नागपुर ट्रेन का सफर आरामदायक एवं सुखद ₹65 में हो पाया है, जबकि बस में 3 गुना छिंदवाड़ा तक देना पड़ता है, छिंदवाड़ा जिले को इस महंगाई के दौर में बहुत बड़ी सौगात है, जिसके लिए यात्रियों ने माननीय कमलनाथ जी का दिल से आभार व्यक्त किया। कांग्रेस जनों ने जय जय कमलनाथ के नारे लगाए।

छिंदवाड़ा मॉडल स्टेशन पर ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के पदाधिकारी गण मौजूद रहे। जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी मौजूद रहे। जो अपनी अपनी पार्टी की सौगात बताते नजर आए। वैसे अब केंद्र की भाजपा सरकार एक और सुपर पैसेंजर ट्रेन जुन्नारदेव से सुबह 6:00 बजे शुरू करके नागपुर 12:00 बजे तक पहुंचा सके, जिससे बीमार इलाज करा सके, व्यापारी खरीदी कर सके, शिव भक्तों का नागपुर से देव नगरी जुन्नारदेव से महादेव की यात्रा सस्ती एवं सुखद हो सके। और नागपुर से लौटने का समय शाम 6:00 बजे का हो जिससे सब अपना काम निपटा कर छिंदवाड़ा जुन्नारदेव रात तक पहुंच सके। निश्चित ही नागपुर छिंदवाड़ा बड़ी लाइन बनने से फिरोजपुर इतवारी सहित कई ट्रेनों का संचालन की आस लोगों को बंधी है। छिंदवाड़ा आमला भोपाल इंदौर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का शीघ्र संचालन करने की मांग जोर पकड़ रही है। इन मांगों पर स्थानीय भाजपा नेता रेल मंत्री तक कितनी मांगों का समाधान करा सकते हैं। इस पर जनता जनार्दन की नजर बनी हुई है।
