संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

घाटीगांव हाइवे पर पेयजल एवं सिंचाई के पानी के अभाव में 6 ग्राम पंचायतों के किसान शनिवार को घाटीगांव हाइवे पर चक्का जाम किया.
देवकरण राजपूत एवं विक्रम सिंह ने बताया कि घाटीगांव क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों आरोन, पाठई, बड़का गांव, सबराई, बनेहरी एवं करही में पेयजल एवं सिंचाई के लिए गंभीर समस्या है ग्रामीणों को पलायन करना पड़ रहा है. हम सभी ने कई बार सरकार से इस क्षेत्र के लिए पेयजल एवं सिंचाई के लिए योजनाएं बनाने के लिए आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. उसी के संबंध में इस क्षेत्र के किसान घाटीगांव में हाईवे पर चक्का जाम किया और अपनी मांग रखी जिसकी सूचना कलेक्टर ग्वालियर एवं एसडीएम और पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है. लगभग पंद्रह सौ किसानों के साथ आज जाम लगाया गया. इस जाम को लगभग 4 घंटे तक चलाया गया इसके बाद स्थिति गंभीर होती गई तो एसडीएम साहब एसडीओपी साहब वहां आए और उन्होंने सभी किसानों की मांग सुनी और निराकरण के लिए पीएचई विभाग से अधिकारी बुलाए और तुरंत पेयजल की समस्या का निराकरण करने के आदेश दिए और बहुत जल्दी यह समस्या है खत्म हो जाएंगे ऐसा आश्वासन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिया गया.
नहर के लिए सिंचाई विभाग के इंजीनियर सुहास भगत जी को बुलाया उन्होंने मौजूदा स्थान पर आकर जो प्रोजेक्ट बनाया गया है नहर के लिए पहले उसको सभी क्षेत्रवासियों को समझाया गया और सभी को जानकारी भी दी गई की आगे की रूपरेखा बनने में वह हमारी किस तरह मदद करेंगे एवं नहर की मांग को पूरा करने के लिए वह एक टीम का गठन करेंगे और भोपाल तक वह हमारी बात को रखेंगे जल्द से जल्द इससे निजात पाने के लिए आसान भाषा में समझाते हुए सभी किसानों की मांगों को जायज बताया एवं निराकरण के लिए आश्वासन भी दिया इसी बीच कई क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनी गई और उनकी समस्याओं को निजात के लिए निर्देश भी दिए गए
मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में विक्रम सिंह रावत देवेंद्र करण राजपूत गौरव शर्मा योगेंद्र प्रताप सिंह भुरा धाकड़ हाशमीन पप्पन हेम प्रकाश एवं समस्त वरिष्ठ किसान महिला शक्ति उपस्थित रहे.
