संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT;
मप्र राज्य शासन ने मंदसौर में 6 जून, 2017 को किसान आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग किये जाने से किसानों की मौत की जांच के लिये एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री जे.के. जैन की अध्यक्षता में गठित यह एकल सदस्यीय जांच आयोग माह के अंदर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत करेगा। आयोग का मुख्यालय इंदौर रहेगा।
जांच आयोग पांच बिन्दुओं की करेगा जांच:-
- उपरोक्त घटना किन परिस्थितियों में घटी?
- क्या पुलिस द्वारा जो बल प्रयोग किया गया, वह घटना-स्थल की परिस्थितियों को देखते हुए उपयुक्त था या नहीं? यदि नहीं तो इसके लिये दोषी कौन है?
- क्या जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने तत्समय निर्मित परिस्थितियों और घटनाओं के लिये पर्याप्त एवं सामयिक कदम उठाये थे?
- भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस संबंध में यथोचित सुझाव
- ऐसे अन्य विषय, जो जांच के अधीन मामले में आवश्यक या अनुषांगिक हो।
