पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मध्य प्रदेश बंद में व्यापारियों व आम जनता का मिला भरपूर समर्थन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मध्य प्रदेश बंद में व्यापारियों व आम जनता का मिला भरपूर समर्थन | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ के द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के कीमतों के बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मध्य प्रदेश बंद का आह्वान किया गया था जिसमें मध्य प्रदेश की जनता एवं व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठानों को आधे दिन के लिए बंद रखा और जनता ने भी बाजारों में खरीदारी से परहेज किया. निश्चित ही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई में मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है. अगर मध्य प्रदेश में मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली जाती है तो यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

मंत्री विश्वास सारंग की टिप्पणी का जवाब देते हुए युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा विश्वास सारंग जी का चश्मे का नंबर बढ़ गया है जिस चश्मे से उनको महंगाई, किसान आंदोलन और मध्य प्रदेश की जनता की समस्या नहीं दिखती हो चश्मे को उनको बदल देना चाहिए वरना मध्य प्रदेश की जनता उनको और भाजपा सरकार को बदलने में समय नहीं लगाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version