देवरी बंद का जनता ने किया समर्थन, बाइक पर नगर भ्रमण कर विधायक ने की बंद करने की अपील, नगर में समस्त दुकानें और प्रतिस्ठान रहे बंद | New India Times

राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी बंद का जनता ने किया समर्थन, बाइक पर नगर भ्रमण कर विधायक ने की बंद करने की अपील, नगर में समस्त दुकानें और प्रतिस्ठान रहे बंद | New India Times

प्रदेश भर में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर 20 फ़रवरी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा मध्य प्रदेश बंद का आह्वान किया गया था जिसको लेकर सागर जिले की देवरी में पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक हर्ष यादव ने ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ देवरी नगर की मुख्य मार्गों और चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर एवं बाइक पर नगर भ्रमण कर सुबह से ही नगर की दुकानदारों और और व्यापारियों से अपनी अपनी दुकान एवं प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की, इसी दौरान कांग्रेस द्वारा नगर बंद के आयोजन को नगर के दुकानदारों एवं व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन करते हुए सुबह से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. महंगाई की मार से त्रस्त जनता ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए देवरी बंद के आयोजन को सफल बनाया।

देवरी बंद का जनता ने किया समर्थन, बाइक पर नगर भ्रमण कर विधायक ने की बंद करने की अपील, नगर में समस्त दुकानें और प्रतिस्ठान रहे बंद | New India Times

इस दौरान विधायक हर्ष यादव मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी के द्वारा 2014 और 19 के लोकसभा चुनाव में जनता से जो वादे किए गए थे कि अच्छे दिन लाएंगे लेकिन उनके वादे और अच्छे दिनों को देश और प्रदेश की जनता देख रही है। अच्छे दिन की बात करने वाले मोदी जी आज पूरा देश बेचने के लिए तैयार बैठे हैं. देश और प्रदेश में महिलाओं पर बहन बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं, डीजल पेट्रोल रसोई गैस जैसी अति आवश्यक वस्तुओं की मूल वृद्धि के चलते आम आदमी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से आम आदमी अपने आप को ठगा और अपमानित महसूस कर रहा है. भारतीय जनता पार्टी का चरित्र और चेहरा अब जनता जान चुकी है जिसका दूरगामी परिणाम भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा और इसके परिणाम अभी से ही देखने को मिल रहे हैं. विधायक श्री यादव ने कृषि कानून बिल वापस लेने को देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कहां की देश की जनता भाजपा सरकार को अब बख्शने वाली नहीं है जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में हुए पंजाब के नगरीय नगर निगम के चुनाव में किसानों ने और जनता ने कर दिखाया है और भारतीय जनता पार्टी के चेहरे पर इतनी जोर का तमाचा मारा है जिसकी गूंज प्रदेश ही नहीं पूरे देश में सुनाई दे रही रही है और आने वाले समय में अन्नदाता किसान के आगे केंद्र सरकार को भी झुकना पड़ेगा और प्रदेश सरकार को भी।

कार्यक्रम आयोजन के दौरान विजय गुरु, संजय ब्रजपुरिया, सुधीर श्रीवास्तव, तुलसी नामदेव, रजनीस जैन, दिनेश शुक्ला, अनंतराम रजक, राकेश चौरसिया, असफाक खान, कृष्ण कुमार यादव, भरत रजक रोहित स्थापक सौरभ नामदेव शुभम शर्मा गौरव पांडे कालू सकवार, विवेक रजक, सौरभ पटेल, अरविंद शांडिल्य, तुलसी नामदेव आदी समस्त कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version