छिंदवाड़ा जिले में पहली बार फ्लड लाइट की रोशनी में होगा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद कप फुटबाल टूर्नामेंट की तैयारियाॅं जोरों पर, 26 फरवरी से होगा फुटबॉल टीमों का महा मुकाबला | New India Times

मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा जिले में पहली बार फ्लड लाइट की रोशनी में होगा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद कप फुटबाल टूर्नामेंट की तैयारियाॅं जोरों पर, 26 फरवरी से होगा फुटबॉल टीमों का महा मुकाबला | New India Times

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि छिंदवाड़ा नगर के इतिहास में पहली बार दूधिया रोशनी में सांसद कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 26 फरवरी से जिला ओलंपिक स्टेडियम में किया जा रहा है। इस तारतम्य में ग्राउण्ड एवं अन्य तैयारियाॅं का निरीक्षण करने के लिये जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पं. गंगा प्रसाद तिवारी, मा. कमलनाथ जी के निज सचिव संजय श्रीवास्तव जी, जे.पी. सिंग जी, प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी जी, प्रतियोगिता के संयोजक सेवादल जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले जी, सह संयोजक अभिषेक वर्मा जी, प्रतियोगिता के सचिव आर.के. बेग (जिला फुटबाल संघ) इस अवसर पर सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले, राकेश मरकाम, दिनेश डेहरिया, संजय पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, निखिलेश चरण दुबे, पंचम अमरोदे, सतीश डेहरिया, दीपक घोरसे, पवन साहू, कन्हैया सिंगोनिया उपस्थित थे। प्रतियोगिता के संयोजक सुरेश कपाले ने सभी से आग्रह किया कि प्रतियोगिता को भव्य एवं आकर्षित बनाने के लिये सभी का सहयोग सराहनीय है। इस सांसद कप फुटबाल प्रतियोगिता में जिले की 16 फुटबाल टीमें पंजीकृत हैं जो इस फुटबाल कुंभ में भाग लेंगी।

राजेश विश्वकर्मा बने कांग्रेस सेवादल जुन्नारदेव के नगर अध्यक्ष

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मा. कमलनाथ जी एवं सांसद नकुलनाथ जी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी जी, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके जी एवं जुन्नारदेव कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी जी की अनुशंसा एवं कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले की सहमति से कांग्रेस सेवादल जुन्नारदेव के नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने उन्हे बधाई प्रेषित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version