कोरोना काल से बंद पड़ी फास्ट पैसेंजर ट्रेन एवं पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रियों को है इंतजार, 1 साल होने को है आखिर कब चालू होगी ट्रेन, बस ऑटो के किराए अधिक होने से आम इंसान कशमकश में | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोरोना काल से बंद पड़ी फास्ट पैसेंजर ट्रेन एवं पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रियों को है इंतजार, 1 साल होने को है आखिर कब चालू होगी ट्रेन, बस ऑटो के किराए अधिक होने से आम इंसान कशमकश में | New India Times

कोरोना काल से रेलवे की पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद पड़ा हुआ है, 1 साल का लंबा समय गुजर रहा है, सभी ओर से ट्रेन का परिचालन शीघ्र शुरू करने की मांग उठ रही है, यात्रियों को सिर्फ बस सेवा की शुरू की गई है जिसका किराया 3 से 5 गुना ज्यादा पैसेंजर ट्रेन के बनिस्बत देना पड़ता है, बस परिवहन में कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया जा रहा है, बसों में इतनी भीड़ रहती है सवारी को खड़े होकर सफर करना पड़ता है, छिंदवाड़ा से भोपाल इंदौर फास्ट पैसेंजर, छिंदवाड़ा दिल्ली पातालकोट एक्सप्रेस का जिले वासी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना चुनाव सभाओ की भीड़, किसान आंदोलन की लाखों की भीड़, बसों की भीड़ मैं प्रभावित नहीं कर रहा है, लोगों का सवाल है रेल्वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर अन्य रूटो पर सवारी गाड़ी चला सकती है, तो छिंदवाड़ा जिले की जनता के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है, रेलवे को जनहित में छिंदवाड़ा जिले की सभी ट्रेनों का शीघ्र परिचालन करवाना चाहिए क्योंकि करोना कॉल में लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है ऊपर से उन्हें कहीं जाने आने के लिए कई गुना कराया भरना पड़ रहा है। 16 फरवरी से आमला छिंदवाड़ा एवं नागपुर छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की संभावना नजर आ रही है, शिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों के लिये शिवरात्रि पर्व पर नागपुर छिंदवाड़ा जुन्नारदेव स्पेशल पैसेंजर चलाने की मांग धर्म प्रेमी कर रहे हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version