वी.के.त्रिवेदी/राज कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

एक बार पुनः लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से समस्या समाधान परिवार ने रोजगार योजना के अंतर्गत नारी शक्ति बुटीक एंड सिलाई सेंटर का शुभारंभ बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर किया।
बताते हैं कि समस्या समाधान परिवार ने रामपुर में मृतक बुद्धा के परिवार के पालन पोषण हेतु रोजगार योजना का शुभारंभ करते हुए एक दुकान खुलवाई थी, जिसके बाद यह दूसरा प्रतिष्ठान नारी शक्ति रोशनी जैन को नारी शक्ति बुटीक एंड सिलाई सेंटर के नाम से लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य खुलाई गई है।
बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती का पूजन कर सर्वप्रथम आशीर्वाद लिया गया तत्पश्चात संरक्षिका पूर्व सभासद गंगा देवी गुप्ता ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
संचालक रजनीश गुप्ता का कहना है की समस्या समाधान परिवार क्षेत्र की कई समस्याओं पर कार्य करने के लिए प्रयासरत रहा है रोजगार देने के विषय में सोशल मीडिया के माध्यम से कई जरूरतमंदों को नौकरी पर लगवाया गया और साथ ही साथ जरूरतमंदों को प्रतिष्ठान खुलवा कर भी रोजगार देने के लिए संगठन प्रयासरत बना हुआ है। नगर के जागरूक युवाओं का सहयोग प्राप्त कर अपने क्षेत्र के लिए जो भी बेहतर प्रयास किए जा सकते हैं जीवन भर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया जा चुका है।
सह संचालक कृषांग गुप्ता ने बताया कि भविष्य में जो भी नारी सिलाई, बुनाई, कढ़ाई के कार्य को रोजगार स्वरूप कार्य करने की इच्छा कर रही है उनको नारी शक्ति बुटीक एंड सिलाई सेंटर में रोजगार देने का उद्देश्य बनाकर ही इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ कराया गया है।
सभी ने बुटीक की जिम्मेदारी लेने वाली रोशनी जैन जी को बधाइयां व शुभकामनाएं अर्पित की।
इस मौके पर अंजू गुप्ता, पूनम सक्सेना, संजीव वर्मा, रचना जायसवाल, रितिका गुप्ता, आशुतोष गिरी, गुड्डू वर्मा, अनुज कुमार गुप्ता, अजीत जैन आदि मौजूद रहे।
