मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल जुन्नारदेव के तत्वधान में स्थानीय रामलीला मंच पर हल्दी कुकू का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री राम सीता जी के छायाचित्र का पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलित कर सभी महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुकू लगाकर एक दूसरे का सम्मान किया. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश्वरी भन्नारे ने कहा कि हल्दी कुमकुम हमारे सौभाग्य का प्रतीक है, हल्दी कुमकुम लगाकर महिलाएं एक दूसरे को सौभाग्यवती होने का आशिर्वाद देती हैं. पूर्व पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेत्री माला शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए इससे एकता बढ़ती है व आपसी उत्साह और मेलजोल का संचार होता है. इससे महिलाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। महामंत्री एडवोकेट रंजीता डेहरिया ने कहा कि महिला मोर्चा इस कार्यक्रम से यह संदेश देना चाहते हैं – कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के लिए हम महिलाएं एकजुट होकर इसका विरोध करने में सक्षम है व महिलाओं पर किसी भी प्रकार के अत्त्याचार को सहन नही किया जाएगा। सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में पूरे हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ , वह महिला मोर्चा की पदाधिकारीओ ने सभी महिलाओं का तिलगुड़ से मुँह मीठा कर सभी की उपस्थिति के लिए आभार व धन्यवाद किया । कार्यक्रम में – रीता सेन, नीलू कवरेती, रंजना सलोडे, सोनिया कुमरे, कौशल्या सलोडे, लीना चौरसिया, शोभा विश्वकर्मा, शिखा जैन, गुड्डी शीलू, किरण कपूर, कमला उईके, कल्पना उपाध्याय, मंजू विश्वकर्मा, कीर्ति उपाध्याय, नंदनी राजपूत, सपना अमूले, सीमा चौरसिया, रूपाली चौरसिया, किरण पारे, अंजलि चौरसिया, तुलसी वंदेवार, उर्मिला नागले, बॉबी शर्मा, संगीता गुप्ता, वंदना डेहरिया, शकुन वर्मा, संध्या वर्मा, रीता यादव, नीतू पवार, पूनम कुरोलिया, रश्मि बेलसारे, शांति चौरसिया, शुभ्रा बनर्जी, रश्मि जैन, शिवानी पारे, ईशा पारे, नेहा पारे, विमला विश्वकर्मा, रुकमणी तिवारी, वर्षा मिगलानी, सोनी रमानी, बरखा चौरसिया, लता चौरसिया व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
