महंगाई के विरुद्ध आम आदमी पार्टी ने धरना देकर दिया ज्ञापन | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महंगाई के विरुद्ध आम आदमी पार्टी ने धरना देकर दिया ज्ञापन | New India Times

‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा देकर, महंगाई को मुद्दा बनाकर देश की सत्ता में आई केन्द्र की भाजपा सरकार ने आज महंगाई से मध्यप्रदेश और देश के लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल मध्यप्रदेश में 100 रूपए के पार पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार मध्यप्रदेश के लोगों से सबसे ज्यादा टेक्स ले रही है। हर चीज में लोग महंगाई से बुरी तरह परेशान हैं। भाजपा की जनता से ऐसी वादा खिलाफी के खिलाफ बुरहानपुर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रियाज फारूक खोकर के नेतृत्व में 15 फरवरी 2021 को महंगाई पर हल्ला बोलते हुऐ प्रदर्शन किया गया एवं एसडीएम बुरहानपुर को मांग पत्र सौंप कर महंगाई को कम करने की मांग की गई। इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री अब्दुल वसीम ने ज्ञापन का वाचन किया। धरना प्रदर्शन में पार्टी की महापौर पद की प्रत्याशी प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित, सुरेश चौकसे, शरीफ शालीमार, अब्दुल वशीम, मोंटू सन्यास, नईम अखतर केबल वाला, रशीद पहलवान, प्रकाश मोरे, शेख नफीस, सिद्दीका अखतर, गनी मोहम्मद, वसंता पाटिल, आरिफ अंसारी, सादिक अख्तर, मुल्ला शब्बीर हुसैन, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद शकुर, नियाज मोहम्मद एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version