जन सेवक संघ राजस्थान द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन  | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर (राजस्थान), NIT; ​
जन सेवक संघ राजस्थान द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन  | New India Timesभीषण गर्मी में रक्त की कमी से झुज रहे ब्लड बैंकों में रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जन सेवक संघ राजस्थान द्वारा द्वितीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आज जयपुर के मानसरोवर ग्रीन गार्डन में हुआ। इस अवसर पर जन सेवक संघ से जुड़े युवाओं के साथ वरिष्ठ समाज सेविका , फुले बिर्गेड की प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती ललिता संजीव महरवाल, राजस्थान राजस्व बोर्ड के चेयरमेन ओम प्रकाश सैनी, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक ओम सोमेटा, श्रीमती हरदेवी जी, जितेंद्र अजमेरा, विजय जी गुडु जी शाहपुरा ,ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के अध्यक्ष किशोर कुमार टांक, युवा नेता मनीष यादव, मनफूल सैनी सेल टैक्स अधिकारी, डॉ मुकेश जी, जन सेवक संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल सैनी के साथ कई गणमान्य समाज सेवी बंधू और मातृशक्ति उपस्थित रहे।

 जन सेवक संघ राजस्थान के आव्हान पर आयोजित  विशाल रक्तदान शिविर में सैंकड़ों युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और रक्तदान महादान के नारे को सार्थक करते हुए पुरे आयोजन में सहयोग किया।

 इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव, समाज सेविका एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल ने कहा कि जन सेवक संघ इस तरह के जन हितार्थ आयोजन कर अपने नाम की सार्थकता सिद्ध कर रहा है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता क्योंकि मानव रक्त की पूर्ति मानव रक्त से ही संभव है। इसका कोई विकल्प नहीं और गर्मी के मौसम में बीमारियों के प्रकोप के चलते रक्त की आवश्यक्ता ज्यादा रहती है। जन सेवक संघ राजस्थान की टीम का यह सुन्दर प्रयास कई जानों को बचाएगा और पुण्य का भागीदार बनेगा। पूरी टीम साधुवाद की पात्र है।
जन सेवक संघ राजस्थान के अध्यक्ष शंकर लाल सैनी शाहपूरा ने सभी रक्तदाताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त करते कहा कि संघ का प्रमुख उद्देश्य जन सेवा ही है और सदैव संघ सेवा कार्यो के लिए तत्पर रहेगा। इस शिविर का उद्देश्य जरूरत मंद को रक्त सहजता से मिल सके और आम जन में भी रक्तदान के प्रति जागृति आये। अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मर्ति चिन्ह भेंट किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version