जुन्नारदेव में भाजपा-कांग्रेस ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव में भाजपा-कांग्रेस ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि | New India Times

दो वर्ष पहले आतंकवादियों द्वारा पुलवामा में आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये थे और जबाबी कार्यवाही में मोदी सरकार ने 12 दिन के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर सैंकडो़ं आतंकवादियों को मार कर इस घटना का बदला लिया था।
देश के इतिहास में जम्मू कश्मीर की इस दुखद घटना में जम्मू कश्मीर राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन सी.आर.पी.एफ. जवानों की बस से टक्करा दी थी, इस टक्कर के बाद एक जोरदार धमाका हुआ और बस से जा रहे जवानों के क्षत विक्षत शरीर जमीन पर बिखर गए थे।
इस तरह आतंकियों ने देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था और इस हमले में 40 जाबांज सिपाही वीर गति को प्राप्त हुए थे। लेकिन हमारी सेना ने भी इस हमले को अंजाम देने वाले आदिल, कारी यासिर, सज्जाद भट्ट, उमर फारूक, मुदसिर अहमद खान आदि सभी आतंकवादियों को चूहे की तरह खोज खोज कर मार गिराया गया था.

जुन्नारदेव में भाजपा-कांग्रेस ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि | New India Times

श्रद्धांजलि देने वालों में जुन्नारदेव कांग्रेस के अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष, घनश्याम बरखाने, इनायत उल्ला खान, भाजपा के भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, बूटा चटर्जी, विष्णु शर्मा, एवं बड़ी तादाद में कांग्रेस एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version