पुलवामा में शहीद हुए जवानों की बरसी पर भोपाल में बीजेपी के पूर्व विधायक के समर्थकों ने जम कर मचाया उत्पात | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलवामा में शहीद हुए जवानों की बरसी पर भोपाल में बीजेपी के पूर्व विधायक के समर्थकों ने जम कर मचाया उत्पात | New India Times

पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत को लेकर रविवार को जहाँ पूरा देश गमगीन था और लोग जगह जगह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे तो वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे के मौके पर भोपाल के एक हुक्का लाउंज में जमकर उत्पात मचाया।
मिली जानकारी के अनुसार नारियलखेड़ा निवासी विशाल कुमार (24) पिता नरेंद्र कुमार की किलोल पार्क के पास जंकयार्ट कैफे अंगीठा नाम से हुक्का लाउंज है। दोपहर करीब 12.30 बजे दो दर्जन से अधिक लोग नारेबाजी करते हुए हुक्का लाउंज में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने लव जिहाद फैलाने के आरोप भी लगाए। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर दुकान पर दोबारा दिखाई दिए तो जान से मार देंगे।

पुलवामा में शहीद हुए जवानों की बरसी पर भोपाल में बीजेपी के पूर्व विधायक के समर्थकों ने जम कर मचाया उत्पात | New India Times

घटना के बाद उपद्रवी हंगामा करते हुए चले गए। पुलिस ने विशाल की शिकायत पर विनोद सोनी, फूल सिंह माली, सारन खटीक, शैलू खंडेलवाल, अमित राठौर, जतिन सोनी और सुमित पंडवारी समेत अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article