वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर के अंतर्गत आने वाले दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। शासन के आदेशों के क्रम में आज ब्लॉक ईसानगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवापुर पड़री और लाखुन में मुख्यमंत्री आरोग्य मेलो का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक किया गया। इस दौरान सभी मेलो का उद्घाटन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इन मेलों का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ 0एस0 के0 चक द्वारा किया गया।मेलों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबन्ध मिली।।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 बी 0के0 स्नेही ने बताया कि शासन के आदेशों के क्रम में इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है जिनके अंतर्गत समस्त ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सुरक्षित प्रसव सम्बन्धी सलाह ,गर्भावस्था की देखभाल, टीकाकरण ओर उचित सलाह, परिवार नियोजन की सेवाएं ओर उचित सलाह,खुशहाल परिवार, सुरक्षित मातृत्व देखभाल और प्रबन्धन,प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना , गोल्डन कार्ड ,आयुष्माण भारत, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत ,संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन आदि के साथ साथ समस्त संचारी रोगों ,गैर संचारी रोगों ,सुगर ,बीपी की जांच और उपचार कैंसर की स्क्रीनिंग ,कुपोषण ,सुपोषण के बारे में विस्तृत रूप से जनमानस को जागरूक किया गया। इस दौरान एलोपैथिक चिकित्सा ,आयुष चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा आदि के विषय विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को इलाज जांचों और संदर्भन की सुविधाएं मुहैया कराई गई।कोविड गाइडलाइन का भी पालन किया गया समस्त मरीजों की कोविड19 की जांचे एंटीजेन ओर आर टी पी सी आर एल टी द्वारा की गई।आज लाखुन में 89 ओर पड़री में 79 मरीज देखे गए।इन दोनों मेलो में समस्त माइक्रोप्लान में लगे कर्मचारियो , आरबीएसके टीमों ,अर्श काउंसलर, महिला बाल विकास की सुपरविजेर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ,आशाओं, ए0 एन0 एम0 ओर टीम इलेवन के समस्त कर्मचारियों ओर अधीक्षक टीम ईसानगर के कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
