दबंग भू-माफियाओं द्वारा दलित की जमीन हड़पने का मामला: भू -माफिया न्यायालय के स्थगन आदेश को भी दिखा रहे हैं ठेंगा | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, सागर (मप्र), NIT:

दबंग भू-माफियाओं द्वारा दलित की जमीन हड़पने का मामला: भू -माफिया न्यायालय के स्थगन आदेश को भी दिखा रहे हैं ठेंगा | New India Times

मकरोनिया जबलपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक के दक्षिण में  स्थित चांगोरा भाटा रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी दलित भागीरथ लड़िया के स्वामित्व की पैतृक भूमि  (कार्नर का प्लाट) जो कि राजस्व निरीक्षक मण्डल  सागर-2  तहसील व जिला सागर के खसरा नम्बर 153/ 4,  155 / 1 रकवा 0. 044 हेक्टेयर में 4800  वर्ग फिट प्लाट जो कि दबंगों द्वारा हड़पने की कोशिश की गई तथा उक्त जमीन पर चौकीदार दीपक अहिरवार के साथ मारपीट कर डरा धमका कर उक्त प्लाट पर बने निर्माण को तोड़ने एवं निर्मित वाउंड्रीवाल के ऊपर जबरिया निर्माण  के कृत्य किए गए। इसकी शिकायत भागीरथ लड़िया द्वारा पुलिस एवं प्रशासन से की गई. दबंग भू – माफियाओं के  राजनैतिक संरक्षण के चलते उनके हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक तरफ जहाँ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा भू- माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा हो वहीँ बेख़ौफ़ दबंग भू- माफिया दलित की जमीन को हड़पने से बाज नहीं आ रहे हैं और  प्रशासन ने अपनी आंख मूंद रखी है. दलित भागीरथ लड़िया ने दबंग भू- माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने की शिकायत करने पर दबंगों द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं जिससे उसे जान माल का खतरा बना हुआ है। दबंगों द्वारा जबरिया भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण किए जाने की लगातार की  जा रही कोशिशों को लेकर भागीरथ लड़िया द्वारा माननीय न्यायालय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 सागर की शरण ली।  जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 12 फरवरी  को स्थगन आदेश जारी किये हैं। जिसकी सूचना संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को होने के बावजूद भी दबंग भू-माफिया अवैध रूप से निर्माण करने पर उतारू है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article