राजस्व विभाग के लचर व्यवस्था से तालाब पर अतिक्रमण जारी | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

राजस्व विभाग के लचर व्यवस्था से तालाब पर अतिक्रमण जारी | New India Times

जनपद के विकासखंड कटेहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा प्रतापपुर चमुर्खा के मजरे सुरजूपुर में नंबर तालाब गाटा संख्या 2064 कब्जा हटवाने के लिए 2 दर्जन से अधिक ग्राम वासियों ने उच्च अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। बताते चलें कि अवैध कब्जा धारी दयाराम पुत्र भवानी फेर, रमेश पुत्र दयाशंकर, हरीराम पुत्र कामता प्रसाद अरुण पुत्र राम पियारे, रितेश पुत्र रामनेवल, जमुना प्रसाद पुत्र राम अजोर आदि लोगों ने नंबरी तालाब पर अवैध रूप से निर्माण कर लिए हैं और निर्माण करते चले आ रहे हैं।

राजस्व विभाग के लचर व्यवस्था से तालाब पर अतिक्रमण जारी | New India Times

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव में तालाब की भूमि है जिस पर विपक्षियों द्वारा लगातार कब्जा कर उस पर अपना दावा किया जा रहा है जबकि संबंधित तालाब में ग्रामीणों के घरों से पानी तथा बरसात का पानी लंबे समय से जाता रहा है। इतना ही नहीं संबंधित कब्जेदारो द्वारा तालाब की भूमि पर निर्माण भी करवा लिया है बीते दिनों कब्जा रोकने को लेकर कुछ ग्रामीणों ने आवाज भी मुखर की लेकिन संबंधित कब्जेदार गोलबंद होकर आमादा फौजदारी पर उतारू हो जाते हैं।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मामले में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों व राजस्व विभाग को अवगत कराया गया लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारी भू माफियाओं के प्रभाव में आकर गलत रिपोर्ट लगाकर आख्या दे देते हैं। बताया कि मौजूदा समय में तालाब पर कब्जा कर लेने से बरसात का पानी अवरुद्ध हो जाता है। जबकि सूबे के सरकार का आदेश है कि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा को हटाया जाए लेकिन राजस्व विभाग के निजी स्वार्थ के चलते उन आदेशों को अनदेखा कर दिया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article